आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्य में दक्षिण अफ्रीका की तरह तीन राजधानियाँ बनाने का संकेत दिया है।
🌺प्रमुख बिंदु:
राज्य की तीन निम्नलिखित राजधानियाँ हो सकती हैं -
👉विधायी- अमरावती
👉कार्यकारी- विशाखापत्तनम
👉न्यायिक- करनूल
यह निर्णय प्रतिष्ठित कंसल्टेंसी फर्मों द्वारा जारी विवरण और रिपोर्ट पर चर्चा करने के बाद लिया जाएगा।
यदि राज्य सरकार इस पर अमल करती है तो आंध्र प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य होगा, जहाँ पर तीन राजधानी क्षेत्र होंगे।
🌺दक्षिण अफ्रीका की तीन राजधानियाँ हैं:
प्रशासनिक राजधानी- प्रिटोरिया (Pretoria)
विधायी राजधानी- केप टाउन (Cape Town)
न्यायिक राजधानी- ब्लोमेम्फोनेटिन (Blomemfontein)
संवैधानिक न्यायालय जोहान्सबर्ग (Johannesburg) में स्थित है।
إرسال تعليق